श्यामलाल : डॉक्टर साहब, मैं चश्मा लगाकर पढ़ सकूंगा ना? डॉक्टर : हां.. हां.. बिल्कुल, श्यामलाल : फिर ठीक है, वरना अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है भला...![]()
डॉक्टर मरीज से : भाई साहब, आपको ब्रेन ट्यूमर है, मरीज : ओह, that's GREAT..!! डॉक्टर : आप इतने खुश कियूं हैं.? मरीज : इससे ये साबित होता है कि मेरे पास ब्रेन है।![]()
डॉक्टर मरीज से : तुम दिन में कितनी सिगरेट पिते हो? मरीज : जी 20 डॉक्टर : देखो अगर मुझसे इलाज करना हो तो तुम्हें सिगरेट से परहेज करना होगा, एक काम करो, एक नियम बना लो, सिर्फ भोजन के बाद ही एक सिगरेट पियोगे। मरीज ने डॉक्टर की बात मानकर इलाज शुरू किया। कुछ ही महीने बाद मरीज का स्वास्थ एकदम सुधर गया। डॉक्टर : देखा मेरे बताये गए परहेज से तुम्हारा स्वास्थ कितना सुधर गया। मरीज : लेकिन डॉक्टर साहब दिन में 20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं है।![]()
मरीज नर्स से : I LOVE YOU तुमने मेरा दिल चुरा लिया है... नर्स : चल हट झुटे हमने तो तेरी किडनी चुराई है...![]()
ऑपरेशन के बाद पेशेंट बोला : डाक्टर साहब, क्या अब मैं रोग मुक्त हूँ..? . . . सामने से जवाब मिला : "बेटा, डाक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए, मैं तो चित्र गुप्त हूँ।"![]()
डॉक्टर - आपका वजन कितना है? मरीज - चश्में के साथ 75 किलो। डॉक्टर - और चश्में के बिना? मरीज - वो मुझे दिखता ही नहीं।![]()
डॉक्टर - आपके तीन दांत कैसे टूट गए.? मरीज - पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी.! डॉक्टर - तो खाने से इनकार कर देते.! मरीज - जी, वही तो किया था..!![]()
डॉक्टर (पागल से) : तुम पागल कैसे हुए.? पागल : मैंने एक विधवा से शादी की, उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने शादी की तो मेरी वो बेटी मेरी माँ बन गई, उनके घर बेटी हुई तो वह मेरी बहन हुई, मगर मैं उसकी नानी का शौहर था, इसलिए वह मेरी नवासी भी हुई। इसी तरह मेरा बेटा अपनी दादी का भाई बन गया और मैं अपने बेटा का भांजा। और मेरा बाप मेरा दामाद बन गया और मेरा बेटा अपने दादा का साला बन गया और... डॉक्टर : अबे चुपकर मुझे भी पागल करेगा क्या.?![]()
एक व्यक्ति इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर : अगर भीड़-भाड़ से दूर रहेंगे तो जल्दी ठीक हो जाएंगे। व्यक्ति : क्या करूं डॉक्टर साहब अपने पेशे से मजबूर हूँ। डॉक्टर : ऐसा क्या करते हैं आप.? व्यक्ति : जी दरअसल मैं जेबकतरा हूँ।![]()
दूबे जी मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। डाक्टर ने पूछा:- क्या समस्या है? दूबे जी : हमारी कोई समस्या नहीं, हम बादशाह अकबर हैं बादशाह को कोई समस्या भला हो भी कैसे सकती है.? समस्या तो हमारी बेगम जोधाबाई की है। डॉक्टर : उनकी क्या समस्या है? दूबे जी : वो समझती हैं कि वह मिसेज दूबे हैं।![]()