टीचर - अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो..? स्टूडेंट - ब्यूटीफुल रेड अंडरवियर..! टीचर - क्या बकवास है, हिंदी में बताओ..? स्टूडेंट - सुंदर लाल चड्डा।![]()
अध्यापक - तुम बड़े मुर्ख हो बालक, मैं तुम्हारी उम्र में अच्छी तरह किताब पढ़ लेता था। छात्र - सर आपको अच्छा मास्टर मिल गया होगा..?![]()
अध्यापक - चिंटू तुम कल स्कूल क्यों नहीं आए..? चिंटू - सर, कल मैं सपने में अमेरिका चला गया था। अध्यापक - ठीक है, पिन्टू तुम क्यों नहीं आए..? पिन्टू - सर, मैं चिंटू को एयरपोर्ट छोड़ने गया था।![]()
अध्यापक(छात्रों से) - अगर न्यूटन पेड़ के नीचे नहीं बैठते और उनके सर के ऊपर सेब नहीं गिरता तो गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत हमें कैसे पता चलता। छात्र - सर..! बिल्कुल सही कहा आपने, अगर न्यूटन हमारी तरह क्लास में बैठकर इसी तरह किताब पढ़ रहे होते तो वो भी कोई आविष्कार नहीं कर पाते।![]()
संगीत के अध्यापक ने अपने एक छात्र से पूछा - तुम किस ताल के विषय में अधिक जानते हो..? छात्र ने तुरंत उत्तर दिया - सर..! में हड़ताल के विषय में अधिक जानता हूँ।![]()
अध्यापक ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया - विषय था - "आलस्य क्या है..?" . . एक विद्यार्थी ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा - "यही आलस्य है।"![]()
संता का बेटा स्कूल में--- टीचर : "Noun" क्या होता है संता का बेटा : मोहतरमा... अर्ज किया है... . . . कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग.. Noun is the name of any Person, Place or Thing...!![]()
टीचर : दहेज किसे कहते हैं..? स्टूडेंट : जब कोई लड़का किसी लड़की को जीवन भर झेलने के लिए तैयार हो जाता है। तो इसके बदले उसे दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दहेज कहते हैं।![]()
हिन्दी भी सरल नहीं है, आजकल के बच्चों के लिए... टीचर - "रामस्वरूप बीमार हुआ फलस्वररूप मर गया" "सब लोग इसका अंग्रेजी में अनुवाद करो" पप्पू - "मास्टर साहब अगर बीमार रामस्वरूप था तो फलस्वरूप क्यों मरा..??" टीचर - "मूर्ख..!! इसका मतलब है रामस्वरूप बीमार हुआ परिणामस्वरुप मर गया" पप्पू - "लो.. अब तीसरा मर गया..!!!"![]()
टीचर - तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो..? पिंटू - हाँ.. टीचर - अच्छा ये बताओ कौनसा परिंदा उड़ नहीं सकता...? पिंटू - मरा हुआ...!![]()