दो महिलाएं कुछ समय बाद मिलीं तो एक ने पूछा - बहन आपने राजू बेटे का उंगली चूसना कैसे छुडाया ? दूसरी महिला- कुछ खास नहीं उसकी नेकर ढीली सिल दी हैं , वह उसे ही पकडे रहता हैं |![]()
करवा चौथ पर विशेष ऑफर करवा चौथ का व्रत रखने वाली सभी महिलाओ को गोल-गप्पे बिलकुल मुफ्त..! शर्ते लागू : ऑफर केवल चन्द्रमा के निकलने से पहले तक![]()
बस में कंडेक्टर : मैडम इन बच्चों की उम्र कितनी है...?? महिला : छोटा 2 साल, बीचका 2.5 साल और बड़ा 3 साल का..! बस कंडेक्टर : मैडम टिकट नहीं लेना हो तो उम्र भले ही कम बताओ..... पर गेप तो कम से कम 9 महीने का रखो... मैडम : बीच का बच्चा मेरी देवरानी का है, कलमुहे..!![]()
एक हाथ में लिपस्टिक - दूसरे में मोबाइल - एक कान कुकर की सीटी पर - दूसरा वाट्सएप की नोटिफिकेशन पर - एक आँख टीवी पर - दूसरी पति की हरकतों पर कौन कहता है नारी जीवन आसान है...?![]()
डॉक्टर : आपके चेहरे के कुछ एक्सरे लेने होंगे। महिला : एक्सरे क्या होता है.? डॉक्टर : फोटो खीचने जैसी प्रक्रिया होती है। महिला : दो मिनट रुकिए..! मैं जरा मेकअप ठीक कर लूँ।![]()
महिला : ये लिपस्टिक कितने की है..? दूकानदार : सतरह रूपए की। महिला : मैं पचास रूपए से एक रूपए भी ऊपर नहीं दूंगी, देना है तो दो। दूकानदार : बहन जी आपने गलत सुना, मैंने सत्तर नहीं सतरह रूपए बोला है। महिला : सतरह, अच्छा..! नहीं-नहीं.. बारह रूपए की देनी है तो बात करो.?![]()
एक चलती हुई बस को एक महिला ने हाथ से इशारा करके रुकवाया, कंडक्टर : कहाँ जाना है..? महिला : जाना तो कहीं नहीं है, बच्चा रो रहा है, जरा एक बार हॉर्न बजा हो।![]()